विश्व शतरंज चैंपियनशिप -राउंड 5-यह मैच नहीं आसान
18/11/2016 -एक और ड्रॉ !मतलब कार्लसन और कर्जाकिन विश्व शतरंज चैंपियनशिप के आधे पड़ाव पर आ गए है और अंक के आधार पर दोनों 2.5 अंक लेकर बराबर है । जहां कार्लसन के प्रसंशक अचंभे में है तो कर्जाकिन के खुश ! ऐसा नहीं है की मौजूदा विश्व चैम्पियन को कोई कम करके आंक रहा है दरअसल कर्जाकिन के जीवटता भरे प्रदर्शन ने इस रूसी खिलाड़ी को एक नया आत्मविशास दिया है वो अपने बचाव की क्षमता से कार्लसन समेत पूरी दुनिया को चौंका रहे है जहां कार्लसन बढ़त बनाने के बाद आसानी से जीत दर्ज करने के आदि रहे है यहाँ उसके उलट कर्जाकिन ना सिर्फ बच के निकल जा रहे है बल्कि आज तो बेहतर स्थिति में आ गए थे । कुल मिलाकर यह मैच नहीं आसान !!