होगेवीन - भारतीय खिलाड़ियों को रोकना हुआ असंभव !!
21/10/2016 -भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा विश्व शतरंज में बढ़ रहा है यह बात यूं ही नहीं कही जा रही दरअसल पिछले कुछ समय में या यूं कहे पिछले कुछ सालो में भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभागिता भारत के बाहर के टूर्नामेंट में तेजी से बढ़ी है । परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों को भरपूर मौके मिल रहे है अपनी प्रतिभा दिखाने के। होगेवीन ,नीदरलैंड में चल रहे 20वें होगेवीन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों नें शुरुआत से ही दबदबा रखा है और सात राउंड के बाद क्या आप यकीन करेंगे सात भारतीय खिलाड़ी शीर्ष 10 में शामिल है ! भारत के ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता और रोहित ललित बाबू 6.5 अंक बनाकर +2800 का प्रदर्शन कर रहे है और उनसे पूरे एक अंक पीछे तीसरे स्थान पर भी भारतीय ग्रांड मास्टर संदीपन चंदा है । प्रतियोगिता में भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी ईशा करवाड़े भी 5 अंक बनाकर चौथे स्थान पर है तो युवा राकेश जेना ग्रांड मास्टर नोर्म के करीब है ,आखिर भारत के लिहाज से एक प्रतियोगिता से हम इससे ज्यादा क्या उम्मीद कर सकते है ..पढे यह लेख