विश्व स्कूल 2016 - तापमान नीचे और हौसला उपर
10/12/2016 -तापमान नीचे जा रहा है पर मनोबल उपर की ओर यही कहानी है भारत की सोच्ची में !सोच्ची रूस में चल रही विश्व स्कूल चैंपियनशिप अब अपने निर्णायक पड़ाव पर आ गयी है और अगले दो राउंड ही तय करेंगे की कौन पदक जीतेगा और कौन नहीं । खैर भारत के लिहाज से पिछले कुछ राउंड काफी अच्छे साबित हुए है 18 सदस्यीय भारत का दल इस बार बड़ा दल तो नहीं है पर लगभग हर वर्ग में भारत के लिए कोई ना कोई पदक की संभावना बन कर उभरा है । इस बीच हुए ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट और विश्राम के दिन का हम सभी नें जमकर लुत्फ उठाया और सोच्ची की मेहमान नवाजी का आनंद लिया । इसके साथ ही एक बार फिर हमें रूस की एक बड़ी हस्ती का इंटरव्यू लिया और जानने की कोशिश की आखिर क्यूँ रूस का स्कूल शतरंज इतना मजबूत है ऐसे कौन से तरीके है जिससे उन्हे मदद मिली पढे यह लेख ..