फ़ीडे कैंडिडेट में जीत के साथ प्रज्ञानन्दा का धमाकेदार प्रारंभ
29/03/2026 - फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज पुरुष वर्ग में भारत की एकमात्र उम्मीद ग्रैंड मास्टर आर प्रज्ञानंदा नें पहले ही राउंड में फ़ीडे ग्रैंड स्विस विजेता नीदरलैंड के अनीश गिरी को पराजित करते हुए एक शानदार शुरुआत कर ली है, सफेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा नें हाथी और प्यादों के एंडगेम में अनीश को पराजित किया। ध्यान देने वाली बात यह की पिछले कई माह से खराब दौर से गुजर रहे प्रज्ञानन्दा नें कैंडिडेट के पहले ही राउंड में इस शानदार जीत से बता दिया है की वह बड़े मंच के बड़े खिलाड़ी है। पुरुष वर्ग में पहला दिन परिणामों के लिहाज से बेहद सक्रिय रहा और कारुआना नें नाकामुरा को और सिंदारोव नें आंद्रे एसिपेंको को पराजित करते हुए जीत से शुरुआत की है , महिला वर्ग में पहला राउंड बिना किसी परिणाम के निकला और दिव्या देशमुख नें यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक से और आर वैशाली नें कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा से ड्रा खेला। पढ़े यह लेख तस्वीरे Credit: Michal Walusza / Fide