नेशनल प्रीमियर-R-5 : उलटफेर अभिजीत कुंटे हारे
01/11/2017 -पटना में खादी इंडिया नेशनल प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप के पांचवे राउंड में एक बार फिर जोरदार मुक़ाबले देखने को मिले आज तीन मैच में जीत हार देखने को मिली जबकि चार मैच बराबरी पर समाप्त हुए । आज के दिन की सबसे बड़ी खबर महाराष्ट्र के युवा सम्मेद शेटे के हाथो महाराष्ट्र ही नहीं भारत के दिग्गज खिलाड़ी अभिजीत कुंटे की हार रही । साथ ही आज अरविंद चितांबरम नें शानदार एंड गेम में स्वप्निल धोपाड़े को हार का स्वाद चखाया तो एक अन्य मुक़ाबले में आर आर लक्ष्मण नें दीपन के खाते में लगातार तीसरी जीत दर्ज की ,सुनील नारायण आची स्थिति को मुरली के खिलाफ जीत में नहीं बदल सके और मैच बराबरी पर छूटा जबकि शेष अन्य मैच भी ड्रॉ रहे । आज हम आपके लिए लाये है मैच के विश्लेषण हिन्दी में एक खास तरह के फीचर के साथ तो अब आप ना सिर्फ पढ़ सकते है बल्कि मैच का हाल सुन भी सकते है । पढे यह लेख और अपने सुझाव हमें भेजे ।