CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

दुखद खबर : शतरंज खेलते हुए शतरंज खेलते समय ग्रांड मास्टर ज़ियाउर रहमान का निधन

by Niklesh Jain - 05/07/2024

विश्व शतरंज और खासतौर पर एशियन शतरंज के लिए एक दुखद खबर अब से थोड़ी देर पहले सामने आई है , बांग्लादेश के शीर्ष ग्रांड मास्टरो में से एक ग्रांड मास्टर जियाउर रहमान का 50 वर्ष की उम्र में अब से कुछ देर पहले आसामयिक निधन हो गया है , दरअसल बांग्लादेश राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 12वें राउंड का मुक़ाबला खलते हुए वह हृदयघात आने के कारण अपनी  कुर्सी से नीचे गिर गए , आनन - फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया गया पर डॉक्टर नें उन्हे मृत घोषित कर दिया , रहमान लंबे समय तक एशियन और बांग्लादेश शतरंज के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे और उन्होने कई भारतीय शतरंज खिलाड़ियों को प्रशिक्षित भी किया , वह अक्सर भारत टूर्नामेंट खेलने अपने परिवार के साथ आते थे , उन्होने बांग्लादेश के लिए रिकॉर्ड 15 शतरंज ओलंपियाड खेले , दुनिया भर की शतरंज हस्तियों नें उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है , चेसबेस इंडिया भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है । पढ़े यह लेख 



नहीं रहे ग्रांड मास्टर जियाउर रहमान , राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप खेलते समय ,हृदयघात से हुआ निधन 

 ढाका । शतरंज के क्षेत्र से शुक्रवार शाम बहुत दुखद खबर मिली जब एशिया के अनुभवी खिलाड़ी और बांग्लादेश के शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स में से एक, ज़ियाउर रहमान का आज बांग्लादेश नेशनल चैंपियनशिप में खेलते समय निधन हो गया। उनकी उम्र 50 साल थी।

जब ज़ियाउर अपने 12वें राउंड का खेल ग्रांड मास्टर इनामुल हुसैन के खिलाफ खेल रहे थे, तब अचानक वह कुर्सी से गिर गए। गिरने के बाद उन्हें तुरंत कार्डियक अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाड़ी नहीं मिली और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2022 में, उन्होंने अपने बेटे ताहसिन ताजवार ज़िया के साथ 44वें शतरंज ओलंपियाड में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करके इतिहास रचा। वे राष्ट्रीय शतरंज टीम में शामिल होने वाले पहले पिता-पुत्र की जोड़ी थे।

यह शतरंज समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ज़ियाउर एक बहुत ही मजबूत ग्रैंडमास्टर और अनुभवी शतरंज प्रशिक्षक थे जिन्होंने कई भारतीय खिलाड़ियों की मदद की थी।

चेसबेस इंडिया भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है

 

 

 





Contact Us