भोपाल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट 2017 : आमंत्रण
06/09/2017 -हिंदुस्तान का दिल कहलाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आपको आमंत्रित कर रहा है मध्य भारत के अब तक के सबसे बड़े पुरुष्कार राशि वाले इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट में । जी हाँ अब आप जब इस बार 5वे भोपाल ओपन टूर्नामेंट मे खेलने का मन बनाएँगे तो इस बार आपको यह मौका देगा दुनिया के विभिन्न देशो से आए दिग्गज ग्रांड मास्टरों से मुक़ाबला करने का । पिछले कुछ वर्षो में नेशनल चैलेंजर से लेकर नेशनल टीम चैंपियनशिप के सफल आयोजन से भोपाल नें अपनी आयोजन क्षमता और खेल के प्रति अपना प्यार दोनों बखूबी साबित किया है । बीते कुछ वर्षो में मध्य प्रदेश नें अपने सचिव कपिल सक्सेना के नेत्तृत्व में मध्य प्रदेश नें अभूतपूर्व प्रगति की है और अब अनुज श्रीवात्रि जैसे खिलाड़ी भारतीय टीम में भी अपनी जगह बना रहे है । तो उम्मीद है अब मध्य भारत के इस शतरंज राजधानी में जरूर प्रतिभागिता करते नजर आएंगे ।