तेपे सिगमन शतरंज - विदित की मोरोज़ोविच पर जीत
08/05/2018 -मालमो ,स्वीडन में चल रहे छह दिग्गज ग्रांड मास्टरों के बीच चल रही तेपे सेगमेन शतरंज में शुरुआती पहले तीन राउंड में भारत के युवा सितारे ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें मैच ड्रॉ खेले और ऐसा लग रहा था की टॉप सीड विदित के लिए खिताब जीतना संभव नहीं है लेकिन अंतिम राउंड के ठीक पहले राउंड में उन्होने रूस के दिग्गज ग्रांडमास्टर अलेक्ज़ेंडर मोरोज़ोविच को पराजित करते हुए अपने खिताब जीतने की उम्मीद कायम रखी है । लगभग बराबर से चल रहे मैच में मोरोज़ोविच की हाथी की एक गलत चाल का फायदा उठाते हुए विदित नें ना सिर्फ यह जीत दर्ज की बल्कि अब अंतिम राउंड में स्वीडन के जानसन लीनूस के खिलाफ जीत की तलाश होगी और यह जीत उन्हे खिताब भी दिला सकती है ।और आज आपके लिए लेकर आए है हम विदित - मोरोज़ोविच के मैच का हिन्दी विश्लेषण !!