सिंकफील्ड कप 2018 - आनंद की ठोस शुरुआत
20/08/2018 -भारत के प्रथम ग्रांड मास्टर और 5 बार के क्लासिकल विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें ग्रांड चेस टूर के क्लासिकल पड़ाव सिंकफील्ड कप के पहले दोनों मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए ठोस शुरुआत की है । दोनों ही मैच मे आनंद बेहद संतुलित नजर आए और अच्छी लय मे दिखे , पहले मुक़ाबले मे उन्होने अमेरिका के नाकामुरा से तो दूसरे मुक़ाबले फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से मुक़ाबला ड्रॉ खेला । आनंद के लिए यह क्लासिकल टूर्नामेंट इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्यूंकी ठीक अगले माह आनंद बातुमि , जॉर्जिया में होने वाले 43वे विश्व शतरंज ओलंपियाड़ में भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे । खैर बात करे अन्य खिलाड़ियों की तो ममेद्यारोव , लेवान अरोनियन और मेगनस कार्लसन नें एक एक मैच जीकर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है और फिलहाल किसी अन्य खिलाड़ी नें जीत का स्वाद नहीं चखा है । देखना होगा की आनंद आने वाले मुकाबलों में कैसा खेल दिखाते है ।