बंगाल के निलाश और समृद्धा बने अंडर 17 राष्ट्रीय विजेता
13/07/2019 -केरल के अर्नाकुलम में द चेस एसोसिएशन केरला से संबंद्ध फोर क्वीन चेस क्लब के आयोजन में अर्नाकुलम स्थित ओबरोन मॉल में 29 जून से 7 जुलाई तक 30वीं राष्ट्रीय अण्डर-17 ओपेन और बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग का खिताब दूसरे सीटेड खिलाड़ी बेस्ट बंगाल के नवागत आईएम निलेश शाह (2315) ने अपने बेहतरीन खेल से अपराजित रहते हुए 11 मैचों में 9.5 शानदार अंक अर्जित का अपने नाम कर लिया। वहीं बालिका वर्ग में विजेता का ताज प्रतियोगिता में चौथी वरियता प्राप्त खिलाड़ी बेस्ट बंगाल की समृद्धा घोष के सिर सजा। समृद्धा ने प्रतियोगिता में 11 मैचों में 8.5 बेहतरीन अंक अर्जित कर अंक आलिका में सबसे उपर काबिज हो गई। ओपेन वर्ग के पहले,दूसरे और तीसरे और बालिका वर्ग में पहले स्थान पर कब्जा जमाकर बेस्ट बंगाल के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से पूरी प्रतियोगिता में डंका बजा दिया। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग में जहां 89 खिलाड़ियों ने वहीं गर्ल्स कैटेगरी में 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट